
Satish Kaushik
मशहूर फिल्म निर्माता और अभिनेता सतीश कौशिक हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद वो घर पर ही क्वारंटाइन थे। बता दें कि उन्होंने 17 मार्च को खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी। वहीं अब उनसे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।
दरअसल, स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमित होने के दो दिन बाद उन्हें बेचैनी की शिकायत बढ़ गई थी। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर वो अस्पताल में भर्ती हुए। वहीं अब सतीश कौशिक की तबीयत पहले से बेहतर है।
सतीश कौशिक के प्रवक्ता ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो कोरोना वैक्सीन लेने की सोच रहे थे कि तभी उन्हें कमजोरी लगी। इसके बाद टेस्ट करवाने पर वो कोरोना पॉजिटिव निकले। उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन किया हुआ था लेकिन 2 दिन बाद अस्पताल में भर्ती हुए। वह उन सभी लोगों का तह दिल से शुक्रिया कहना चाहते हैं जिन्होंने उनकी रिकवरी के लिए प्रार्थना की।
More Stories
Indian Idol-12: एक्ट्रेस नीतू कपूर ने नेहा कक्कड़ को दिया खास सरप्राइज, देखें दिलचस्प वीडियो
बड़ी फिल्मों को लेकर बोलीं वाणी कपूर- आप लोगों की नजरों में चढ़ जाते हैं
Birth Anniversary: फारुख शेख ने पैसों के लालच में की थी फिल्म, लेकिन 20 साल बाद जाकर मिली थी कीमत