
Indian Idol-12 Neetu Singh Neha Kakkar
इंडियन आइडल 12 के मंच पर नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और शो के होस्ट आदित्य नारायण का कई बार मस्ती भरा अंदाज देखने को मिलता है। इसी बीच कोई ना कोई बॉलीवुड सेलेब्स शो के मंच पर जरुर पहुंचता है। इसी बीच शो का अगला एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। दरअसल, इस बार शो में बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर पहुंचेंगी।
बता दें कि शो में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नीतू ऋषि कपूर के गानों पर जमकर एन्जॉय करती नजर आईं। वहीं, शो की जज नेहा कक्कड़ को उन्होंने शगुन के रूप में तोहफा भी दिया। वहीं ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू पहली बार किसी रियलिटी शो में अकेली शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ऋषि कपूर से जुड़ी यादें भी शेयर की। नेहा कक्कड़ की शादी के बाद नीतू उनसे पहली बार मिली और उन्होंने नेहा को शगुन के रूप में उपहार भी दिया। इसपर नेहा की आंखें नम हो गईं। नेहा ने नीतू को काला टिका लगाया और उनके पैर छुए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
More Stories
बड़ी फिल्मों को लेकर बोलीं वाणी कपूर- आप लोगों की नजरों में चढ़ जाते हैं
Birth Anniversary: फारुख शेख ने पैसों के लालच में की थी फिल्म, लेकिन 20 साल बाद जाकर मिली थी कीमत
एक्टर सतीश कौशिक अस्पताल में भर्ती, जानिए अब क्या है हाल